एक सुहागन की ओर से माता रानी का बहुत सुंदर भजन | Blog post by Kavita Agarwal |
मित्रों, नवरात्रि के विशेष अवसर पर माता रानी का एक बहुत सुंदर व प्रचलित भजन प्रस्तुत है। मैया अमर करो सिंदूर, सुहागन वर मांगे । अमर करो मेरे माथे का टीका, मैं मांग भरूँ भरपूर , सुहागन वर मांगे । मैया अमर करो सिंदूर,सुहागन वर मांगे। अमर करो मेरे माथे की बिंदिया , वो चम चम चमके जरूर ,सुहागन वर मांगे। मैया अमर करो सिंदूर , सुहागन वर मांगे । अमर करो मेरे नैनों का काजल , अंखियों से बरसे नूर , सुहागन वर मांगे। मैया अमर करो सिंदूर, सुहागन वर मांगे। अमर करो मेरे हाथों की मेहंदी , वो लाल लाल दमके जरूर , सुहागन वर मांगे। मैया अमर करो सिंदूर , सुहागन वर माँगे । अमर करो मेरे हाथों की चूड़ियां , वो खनखन खनके जरूर ,सुहागन वर मांगे। मैया अमर करो सिंदूर , सुहागन वर मांगे । अमर करो मेरे पैरों की पायल , वो छन छन छनके जरूर , सुहागन वर माँगे। मैया अमर करो सिंदूर , सुहागन वर मांगे । अमर करो मेरी गोद का ललना , वो अंगना खेले भरपूर , सुहागन वर मांगे। मैया अमर करो सिंदूर , सुहागन वर माँगे। अमर रहें मेरे जीवन साथी , मैं सुख पाऊँ भरपूर, सुहागन वर माँगे। मैया अमर करो सिंद...