एक सुहागन की ओर से माता रानी का बहुत सुंदर भजन | Blog post by Kavita Agarwal |

मित्रों, नवरात्रि के विशेष अवसर पर माता रानी का एक बहुत सुंदर व प्रचलित भजन प्रस्तुत है।

मैया अमर करो सिंदूर, सुहागन वर मांगे ।

अमर करो मेरे माथे का टीका,
मैं मांग भरूँ भरपूर , सुहागन वर मांगे ।
मैया अमर करो सिंदूर,सुहागन वर मांगे।
 
अमर करो मेरे माथे की बिंदिया ,
वो चम चम चमके जरूर ,सुहागन वर मांगे।
 मैया अमर करो सिंदूर , सुहागन वर मांगे । 

अमर करो मेरे नैनों का काजल ,
अंखियों से बरसे नूर , सुहागन वर मांगे।
मैया अमर करो सिंदूर, सुहागन वर मांगे।

अमर करो मेरे हाथों की मेहंदी , 
वो लाल लाल दमके जरूर , सुहागन वर मांगे।
 मैया अमर करो सिंदूर ,  सुहागन वर माँगे ।

अमर करो मेरे हाथों की चूड़ियां ,
वो खनखन खनके जरूर ,सुहागन वर मांगे।
मैया अमर करो सिंदूर , सुहागन वर मांगे ।

अमर करो मेरे पैरों की पायल ,
वो छन छन छनके जरूर , सुहागन वर माँगे।
मैया अमर करो सिंदूर ,  सुहागन वर मांगे ।

अमर करो मेरी गोद का ललना ,
वो अंगना खेले भरपूर , सुहागन वर मांगे।
मैया अमर करो सिंदूर , सुहागन वर माँगे।

अमर रहें मेरे जीवन साथी ,
मैं सुख पाऊँ भरपूर, सुहागन वर माँगे।
मैया अमर करो सिंदूर,सुहागन वर माँगे।

अमर रहे मेरे मैके का अंगना ,
मंगल बेला पे जाऊँ भरपूर, सुहागन वर मांगे।
मैया अमर करो सिंदूर, सुहागन वर मांगे ।

अमर रहें मेरी सखी सहेलियां ,
मैं हँस-बोलूँ भरपूर, सुहागन वर माँगे।
मैया अमर करो सिंदूर सुहागन वर मांगे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

गणपति आन पधारो | Blog Post by Kavita Agarwal |